Weather Report: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में छाया कोहरा, हिमाचल में हुई जमकर बर्फबारी

Weather Report: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में छाया कोहरा, हिमाचल में हुई जमकर बर्फबारी

Weather Report: पंजाब में शुक्रवार सुबह घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी जीरो हो गई है। हरियाणा और चंडीगढ़ भी धुंध की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने पंजाब के साथ हरियाणा में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 20 जनवरी से धुंध में कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

पिछले दिनों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में हुआ। आज चंडीगढ़ और हिमाचल के कुछ हिस्सों में धुंध छाएगी। हालांकि दोपहर तक यहां धूप निकलने की संभावना है।

हरियाणा के 16 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में घने कोहरे-कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट, वहीं हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पंजाब के 14 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। यहां सुबह धुंध रहेगी, लेकिन दोपहर तक धूप निकलने की संभावनाएं है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बठिंडा, बरनाला और मानसा में ऑरेंज अलर्ट है।

ALSO READ :   Bravery Award: हरियाणा के मोहित सांगवान ने किया कमाल, खानदान की चौथी पीढ़ी कर रही है देश सेवा

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर छाई धुंध। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर छाई धुंध। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घनी धुंध में गोल्डन टेंपल का दृश्य।

घनी धुंध में गोल्डन टेंपल का दृश्य।

उधर, हिमाचल में 20 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जो चिंता का कारण है। ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कम बारिश और बर्फबारी के कारण नदियों में पानी का बहाव कम हो चुका है। जिससे आने वाली गर्मियों में बिजली का संकट भी पैदा हो सकता है।

पंजाब और हरियाणा के लिए जारी मौसम विभाग का अलर्ट।

पंजाब और हरियाणा के लिए जारी मौसम विभाग का अलर्ट।

20 जनवरी से राहत के आसार
पंजाब में बीते 50 सालों में इतनी ठंड नहीं देखी गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री तक कम दर्ज किया गया। 20 जनवरी से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। धुंध का असर रहेगा और रात के तापमान में भी गिरावट होगी। धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य की तरफ बढ़ेगा।

ALSO READ :   Haryana News: अप्रैल में हिसार से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान भरेंगे जहाज, गुड़गांव में 30 एकड़ में एशिया का सबसे बड़ा बनेगा हेलीहब

प्रमुख शहरों का तापमान

चंडीगढ़– यहां धुंध का येलो अलर्ट जारी है। सुबह के समय घनी धुंध रहने व बाद में धूप खिलने का अनुमान है। तापमान 6 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर– आज धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन सुबह धुंध रहेगी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 4 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर– आज धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह धुंध रहेगी और बाद में धूप निकलने के आसार हैं। तापमान 5 से 14 के बीच रहने की संभावना है।

लुधियाना– धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी है। लुधियाना में धूप खिलने के आसार कम हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 5 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

अंबाला– धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धूप खिलने के आसार हैं और ठंड बड़ेगी। दिन का तापमान 6 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

ALSO READ :   Haryana News: हरियाणा के पानीपत, सोनीपत के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, परसों होगी वित्तीय विवादों की जनसुनवाई

करनाल– धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह धुंध रहेगी और धूप खिलने के आसार भी हैं। तापमान 5 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

पानीपत– धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 5 से 14 के बीच रहने की संभावना है।

शिमला– तापमान सामान्य बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। तापमान 2 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

धर्मशाला– मौसम सामान्य बना रहेगा। धूप खिलने के आसार हैं। तापमान 5 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *