Viksit Bharat Sankalp Yatra: हरियाणा विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, 8000 लोगों का किया गया हेल्थ चेकअप

Viksit Bharat Sankalp Yatra: हरियाणा विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, 8000 लोगों का किया गया हेल्थ चेकअप

Viksit Bharat Sankalp Yatra: अगले 25 सालों के अमृत काल में भारत को विकसित देश बनाने की पहल पर शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में लगातार गति पकड़ रही है।

लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों में बड़े स्तर पर हिस्सा लेकर जनभागीदारिता का विशाल संदेश दिया है। लगातार तीसरे दिन 75 ग्राम पंचायतों/शहरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 41 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

लोगों ने भारत को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ भी ली। लोगों ने संकल्प लिया कि हम सभी भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे।

भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। 8000 लोगों का किया गया हेल्थ चेकअप हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने एक नई पहल करते हुए इस यात्रा को जन संवाद के साथ जोड़ा है, ताकि नागरिकों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिया जा सके।

ALSO READ :     Aaj Ki Top Headlines: हरियाणा समेत देश विदेश की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई निरोगी हरियाणा योजना के तहत तीसरे दिन भी हेल्थ कैंप लगाए गए, जिसमें लगभग 8000 लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमए) के तहत 5500 लोगों की टीबी जांच की गई।

उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया जा रहा सम्मानित हरियाणा में विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा को नारी शक्ति का पर्याय बनाने के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है।

तीसरे दिन आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लगभग 300 महिलाओं को सम्मानित किया गया, ताकि अन्य महिलाएं भी इनसे प्रेरणा ले सकें। इसी प्रकार स्थानीय खिलाड़ियों, बुद्धिजीवी नागरिकों और लोक कलाकारों को भी इन स्थानीय मंचों पर सम्मानित किया जा रहा है।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Aaj ki Top Headline: आज के मुख्य समाचार, पढ़िए देश और राज्यों की छोटी से बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *