Haryana News: हरियाणा बनाओ अभियान की हुई शुरुआत, जानिए क्या है मांगे

Haryana News: हरियाणा बनाओ अभियान की हुई शुरुआत, जानिए क्या है मांगे

Haryana News: हरियाणा की अलग राजधानी और हाई कोर्ट के लिए हरियाणा-पंजाब-चंडीगढ़ काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह बदरान और पूर्व मुख्य सचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रिंसिपल ओएसडी रह चुके एमएस चोपड़ा ने मोर्चा खोला है। मांग को लेकर हरियाणा बनाओ अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सांकेतिक अनशन किया जाएगा।

रणधीर सिंह बदरान ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आंध्र प्रदेश से अलग हुए तेलंगाना, उत्तर प्रदेश से बने उत्तराखंड, बिहार से अलग हुए झारखंड व पंजाब से बने हिमाचल प्रदेश को अलग हाई कोर्ट व राजधानी मिली है तो हरियाणा को क्यों नहीं

सांसदों और विधायकों से करेंगे मुलाकात

मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में सांकेतिक भूख हड़ताल के माध्यम से जहां जनता को एकजुट करने की कोशिश होगी, वहीं जनप्रतिनिधियों को भी अपनी मांग से अवगत कराएंगे।

इस संदर्भ में सभी जिलों में बुद्धिजीवी वर्ग और अधिवक्ताओं से बैठकें कर रहे हैं। जल्द ही सभी सांसदों और विधायकों से भी मिलेंगे।

ALSO READ :   Weather Alert: हरियाणा पंजाब में हिमाचल से भी ज्यादा ठंड, जानिए मौसम का अपडेट

HC में लंबित करीब साढ़े छह लाख केस

उन्होंने कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान और धरोहर बचाने के लिए आज अलग राजधानी एक बड़ी जरूरत है। करीब साढ़े छह लाख केस हाई कोर्ट में लंबित हैं।

इसी तरह हरियाणा की जिला अदालतों में 14 लाख और पंजाब में लगभग आठ लाख केस लंबित हैं।

अगर हरियाणा का अलग हाई कोर्ट बनेगा तो जनता को जल्द और सस्ता न्याय मिलेगा। अलग राजधानी मिलने के बाद जनता को अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *