Weather Alert: हरियाणा पंजाब में हिमाचल से भी ज्यादा ठंड, जानिए मौसम का अपडेट

Weather Alert: हरियाणा पंजाब में हिमाचल से भी ज्यादा ठंड, जानिए मौसम का अपडेट

Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में इस बार बर्फबारी न होने से पंजाब और हरियाणा में ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। हिमाचल में बारिश न होने से गर्मियों में बिजली, पानी और कृषि के लिए ये चिंताजनक हो सकता है। यहां इस साल 122 साल का रिकॉर्ड टूट गया है और सूखे के हालात पैदा हो गए हैं।

हरियाणा और पंजाब में बीते कल के मुकाबले आज धुंध काफी अधिक कम है। अमृतसर में विजिबिलिटी 600 मीटर है, जो बीते दिन 25 मीटर थी। वहीं पटियाला और हरियाणा के अंबाला में विजिबिलिटी 200 मीटर है।

इससे पहले मौसम विभाग ने हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में धुंध का रेड अलर्ट जारी किया था।

वहीं पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का रेड अलर्ट किया गया था। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है।

पंजाब के इन जिलों में रेड अलर्ट

हरियाणा के इन जिलों में रेड अलर्ट

ALSO READ :   Haryana News: बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुलवाएं सुकन्या समृद्धि खाता, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने दी जानकारी

4-5 दिन राहत के आसार नहीं
पंजाब-हरियाणा में ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। अगले 4-5 दिन पंजाब में मौसम खुश्क रहेगा। 21 जनवरी तक दिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 22 जनवरी से तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं।

हिमाचल में बने सूखे के आसार
हिमाचल प्रदेश इन सर्दियों में सूखे की मार झेल रहा है। सही अनुपात में बारिश और बर्फबारी न होने से नदियों में जलस्तर कम हो गया है। जिससे बिजली उत्पादन पर असर हुआ है। 85 प्रतिशत बिजली उत्पादन कम हो गया है।

सर्दियों में हिमाचल में बिजली उत्पादन 40 फीसदी तक हो जाता है, लेकिन अब देश की सबसे बड़ी भूमिगत 1,500 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी में 90 फीसदी तक बिजली उत्पादन गिरने से उत्तर भारत के 9 राज्यों में बिजली संकट गहराने के आसार बन गए हैं।

17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई। एक से 19 जनवरी तक प्रदेश में 43.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस साल अभी मात्र 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।

ALSO READ :   Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए सरकार का बड़ा कदम, कृषि में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए बनाई नई योजना

साल 1901 से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में सबसे कम बादल बरसे हैं। इससे पहले वर्ष 1966 में सामान्य से 99.6 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। वर्ष 1902 में सामान्य से 92.4 फीसदी कम बारिश हुई थी। ये हालात 24 जनवरी तक बने रहने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान

चंडीगढ़– सुबह के समय घनी धुंध रहने व बाद में धूप खिलने का अनुमान है। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर– धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन सुबह धुंध रहेगी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 6 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर– आज धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह धुंध रहेगी और बाद में धूप निकलने के आसार हैं। तापमान 6 से 15 के बीच रहने की संभावना है।

लुधियाना– धुंध का रेड अलर्ट जारी है। लुधियाना में कोल्ड वेव की चेतावनी भी जारी की गई है। तापमान 6 से 18 डिग्री के बीच रहेगा।

अंबाला– धुंध का अलर्ट जारी है। बीच-बीच में धूप खिलने के आसार हैं। तापमान 7 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

ALSO READ :   Hisar Airport: हरियाणावासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, हिसार से जहाज उड़ाने के लिए एलायंस एयर के साथ हुआ समझौता

करनाल– धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह धुंध रहेगी और धूप खिलने के आसार भी हैं। तापमान 7 से 13 डिग्री के बीच रहेगा।

पानीपत– सुबह धुंध व दोपहर धूप खिलने के आसार बन रहे हैं। तापमान 7 से 13 के बीच रहने की संभावना है।

शिमला– तापमान सामान्य बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 3 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

धर्मशाला– मौसम सामान्य बना रहेगा। धूप खिलने के आसार हैं। तापमान 5 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *