केन्द्रीय वि‌द्यालय हिसार छावनी में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन 

केन्द्रीय वि‌द्यालय हिसार छावनी में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन 

हिसार। पी.एम. श्री केन्द्रीय वि‌द्यालय सैन्य स्थल हिसार में शनिवार दिनांक 28.09.2024 को संकुल स्तरीय आधारभूत साक्षरता एवम् संख्यात्मकता की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संकुल के अंतर्गत. आने वाले समस्त केन्द्रीय वि‌द्यालयों के प्राचायों तथा मुख्याध्यापक)/ वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवम् स्वागत गीत के साथ किया गया। वि‌द्यालय की प्राचायी सुश्री पूनम सिंह ने भी औपचारिक रूप से सभी आगंतुकों का स्वागत किया। बैठक में LAT परीक्षा के परिणाम एवम् सुधार हेतु रणनीति, NIPUN के संशोधित लक्ष्य, अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, बहुउद्देशीय परियोजना कार्य, शरद कालीन अवकाश गृहकार्य आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। केन्द्रीय वि‌द्यालय पुडायन के प्राचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार एवम् संकुल प्रभारी केन्द्रीय विद्‌यालय पालुवास के प्राचार्य श्री मोहिंदर सिंह जी ने गृहकार्य की गुणवता पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। बैठक में बाल दिवस, खेल दिवस व से शैक्षिक भ्रमण के आयोजन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वि‌द्यालय की प्राचार्या, एवम् मुख्याध्यापिका श्रीमती नीरू, सुश्री पूनम सिंह, वर्मा ने बैठक में प्रस्तुत किए गए सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। अंत में विद्‌यालय के उप-प्राचार्य श्री दयानंद जोड्या ने सभी उपस्थित प्राचार्यों एवम् मुख्याध्यापकों / वरिष्ठ प्रायमिक शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ALSO READ :   INLD News: इनेलो का संगठन विस्तार, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने फूल सिंह मंजूरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *