History of 15 January: जानिए देश और दुनिया में 15 जनवरी को हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में, पढ़ें पूरी खबर

History of 15 January: जानिए देश और दुनिया में 15 जनवरी को हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में, पढ़ें पूरी खबर

History of 15 January: देश और दुनिया में 15 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं।

15 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1949 में 15 जनवरी के दिन ही ब्रिटिश राज के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय बुचर से के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया था और उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1965 में आज ही के दिन भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई थी।

15 जनवरी का इतिहास (15 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

1998 में आज ही के दिन ढाका में बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था।
1992 में 15 जनवरी के दिन ही बाल्कन के देश मैसिडोनिया को बुल्गारिया ने मान्यता दी थी।
1988 में आज ही के दिन भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए थे।
1975 में 15 जनवरी के दिन ही अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर पुर्तग़ाल ने साइन किए थे।
1965 में आज ही के दिन भारतीय खाद्य निगम स्थापना हुई थी।
1949 में 15 जनवरी के दिन ही ब्रिटिश राज के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय बुचर से के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया था और उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1934 में आज ही के दिन नेपाल और भारत में बहुत जबरदस्त भूकंप आया था और उसमें करीब 18 हजार लोगों की जान चली गई थी।
1784 में 15 जनवरी के दिन ही विलियम जोंस ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई थी।
1759 में आज ही के दिन लंदन के मोंटेगुवे हाउस में दुनिया के सब से महान मानवीय इतिहास और सभ्यता के संग्रहालयों में से एक माने जाने वाले ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई थी।

ALSO READ :   History of 17 January: जानें देश और दुनिया की में 17 जनवरी को हुई प्रमुख घटनाएँ, पढ़े पूरी खबर

15 जनवरी का इतिहास (15 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1926 में आज ही के दिन खाशाबा जाधव का जन्म जो भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे जिन्होंने हेलसिंकी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
1888 में 15 जनवरी के दिन ही सैफ़ुद्दीन किचलू का जन्म हुआ था और वह पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी थे।
1982 में आज ही के दिन अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म हुआ था।
1956 में 15 जनवरी के दिन ही पाॅलिटिशियन मायावती का जन्म हुआ था।
1921 में आज ही के दिन पाॅलिटिशियन बाबा साहेब भोंसले का जन्म हुआ था।
1918 में 15 जनवरी के दिन ही क्रांतिकारी यशवंत अग्रवाडेकर का जन्म हुआ था और वह क्रांतिकारी थे।

15 जनवरी को हुए निधन-

2012 में आज ही के दिन भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का निधन हुआ था।
2009 में 15 जनवरी के दिन ही प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीतने वाले तपन सिन्हा का निधन हुआ था।
1998 में आज ही के दिन भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन हुआ था।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Motivation Speaker Vivek Bindra: विवेक बिंद्रा एक बार फिर विवादों में, इस बार उनकी पत्नी ने लगाये मोटिवेशनल स्पीकर पर गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *