Weather Update: हरियाणा में 19 से 21 के बीच बारिश और ओले गिरने के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रदेश में 19 से 21 फरवरी तक बारिश व ओलावृष्टि के आसार
Haryana Weather: हरियाणा के के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 23 डिग्री से ऊपर रहा। यह नारनौल में 27.3 डिग्री पर पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, देश में शनिवार से मौसम बदलने की संभावना है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। 18 से 21 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 19 से 21 फरवरी तक तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं।

राजस्थान मौसम अपडेट
जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इस वजह से प्रदेश के 5 संभागों के 13 जिलों में बारिश होने के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले 17 दिनों में तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुके हैं। ऐसे में फरवरी के तीसरे सप्ताह में भी सर्दी का असर बना हुआ है।
8 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
प्रदेश के कई जिलों में अभी तक ठंड का प्रभाव बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में अभी भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। हालांकि प्रदेश में मौसम के दो रूप देखे जा रहे हैं। कई जिलों में दिन के समय धूप खिलने के साथ सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चल रही है। इससे सर्दी का अहसास हो रहा है। शनिवार 17 फरवरी को सुबह 6 बजे जयपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
श्हर न्यूनतम तापमान
अलवर 5.0 डिग्री सेल्सियस
पिलानी 7.2 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर 7.4 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां 8.3 डिग्री सेल्सियस
चूरू 8.6 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर 8.8 डिग्री सेल्सियस
झालावाड़ 9.0 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ 9.2 डिग्री सेल्सियस
सीकर 10.0 डिग्री सेल्सियस
जवाई बांध 10.0 डिग्री सेल्सियस
कोटा 10.1 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर 10.5 डिग्री सेल्सियस
डबोक 10.6 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर 11.1 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली 11.4 डिग्री सेल्सियस
अजमेर 11.8 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 12.2 डिग्री सेल्सियस
सिरोही 12.4 डिग्री सेल्सियस
करौली 12.4 डिग्री सेल्सियस
जालौर 12.6 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर 13.1 डिग्री सेल्सियस
फलोदी 13.2 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर 13.3 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर 15.8 डिग्री सेल्सियस

Bihar Weather Today: आज से बदलेगा बिहार का मौसम, हवा की रफ्तार होगी तेज; लापरवाही पड़ेगी भारी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल
Bihar Ka Mausam बिहार में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। आज यानी शनिवार से हवा की रफ्तार तेज हो सकती है। दोपहर में धूप निकलने के बाद वातावरण सामान्य रहेगा। रात में ठंड के प्रति लोगों को सावधान रहना बहुत जरूरी है। लोगों की जरा-सी लापरवाही बीमार बना सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हिमालय के पर्वतीय इलाके में शनिवार को एक चक्रवात टकरा सकता है।
बिहार में मौसम का हाल (जागरण फाइल)
HIGHLIGHTS
बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है।
रात में ठंड के प्रति लोगों को सावधान रहना बहुत जरूरी है।
प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। शनिवार से हवा की दिशा में बदलाव के आसार हैं। शनिवार से पछुआ की गति तेज होने के साथ-साथ वातावरण में सुबह-शाम ठंड में वृद्धि हो सकती है। दोपहर में धूप निकलने के बाद वातावरण सामान्य रहेगा।
मधुबनी सर्वाधिक गर्म स्थान रहा
शुक्रवार को मधुबनी, राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, वहां पर अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मोतिहारी में रिकार्ड किया गया, वहां पर 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को पटना, गया एवं भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा।
शनिवार से प्रदेश की हवा में होगा बदलाव
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार से प्रदेश की हवा में बड़ा बदलाव होने वाला है। राज्य में पछुआ का प्रवाह शुरू होने की उम्मीद है। उसके बाद राज्य के मौसम में व्यापक रूप से सुधार होगा।
पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हिमालय के पर्वतीय इलाके में शनिवार को एक चक्रवात टकरा सकता है। उसका असर 21 या 22 फरवरी को राज्य पर देखा जा सकता है। उस दौरान प्रदेश में एक बार फिर वर्षा के आसार बन सकते हैं।

ALSO READ :   Surajkund Mela: 37 वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले की तैयारियां जोरों पर, जानिए दर्शकों के लिए क्या रहेगा खास

Jammu Kashmir Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ आज से फिर सक्रिय, वर्षा-बर्फबारी के आसार; जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
Jammu Kashmir Weather कश्मीर में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद वर्षा और बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ने के आसार हैं। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड के प्रकोप में कमी आई है। पर्यटनस्थल पहलगाम न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री के साथ घाटी का ठंडा क्षेत्र बना रहा।
HIGHLIGHTS
पश्चिमी विक्षोभ आज से फिर सक्रिय।
पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ने के आसार।
पहलगाम न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री के साथ घाटी का ठंडा क्षेत्र।
श्रीनगर। कश्मीर में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद वर्षा और बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ने के आसार हैं। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड के प्रकोप में कमी आई है।
पर्यटनस्थल पहलगाम न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री के साथ घाटी का ठंडा क्षेत्र बना रहा। जबकि जम्मू का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री श्रीनगर में फरवरी में अभी तक का सबसे अधिकतम तापमान है। मंडलायुक्त कश्मीर ने एडवाइजरी जारी की है कि इसमें यात्रियों को मौसम के मुताबिक सफर करने की सलाह दी गई है। बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा रहेगा।
जम्मू कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने से अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है। इससे जम्मू समेत कई जिलों में दिन में धूप में तपिश का अहसास हो रहा है। हालांकि कश्मीर के हिस्सों में अभी रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में दिनभर धूप छाई रही।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री व न्यूनतम -1.6 डिग्री रिकार्ड किया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.8 व न्यूनतम -1.2,कुपवाड़ा में अधिकतम 17.6 व न्यूनतम -2.4, कोकरनाग में अधिकतम 16.0 व न्यूनतम -0.4, पहलगाम में अधिकतम 14.6, गुलमर्ग में अधिकतम 10.8 व न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री रिकार्ड किया।
बता दें कि घाटी में 20 दिवसीय चिलेखुर्द जारी है और यह 20 फरवरी को समाप्त हो रहा है। 21 से चिलेकलां व चिलेखुर्द में पड़ने वाली ठंड की तुलना में कम तीव्रता वाला 10 दिवसीय चिलेबाइच शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को उत्तर, उत्तर दक्षिणी, मध्य और दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी।

ALSO READ :   Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज, 7 विधायकों को दिलाई जाएगी मंत्री पद की शपथ

Uttarakhand Weather: अब करवट बदलेगा मौसम, चेतावनी जारी; अगले तीन दिन चोटियों पर होगा भारी हिमपात
Uttarakhand Weather Update मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। रविवार और सोमवार को चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। देहरादून में शुक्रवार को दिनभर चटख धूप खिली रही। ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण दिन में ठंड गायब हो गई है।

दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
अगले तीन दिन चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर चेतावनी जारी
देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इस वर्ष अब तक सबसे कम ठंडा दिन रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। रविवार और सोमवार को चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। देहरादून में शुक्रवार को दिनभर चटख धूप खिली रही।
ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण दिन में ठंड गायब हो गई है और तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। वहीं, दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार अब तक इस वर्ष का सबसे कम ठंडा दिन रहा। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद
हालांकि अगले कुछ दिनों में मौसम करवट बदल सकता है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में ठंड से मिलेगी राहत, दिन और रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
हाइलाइट्स
प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर ठंड का असर कम
आज छत्‍तीसगढ़ में शुष्‍क रहेगा मौसम
अब तापमान में लगातार होगी बढ़ोतरी
रायपुर। CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में अब मौसम में बदलाव हुआ है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
इससे प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर ठंड से काफी राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के चलते अब 18 फरवरी से मौसम में बदलाव हो जाएगा।
हालांकि अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में ज्‍यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन के तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इन दिनों प्रदेश के कई इलाकों में ठंड कम हो गई है।
खैरागढ़ में हुई बारिश
बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्‍क रहा।
शहरी क्षेत्रों में ठंड का असर कम हो गया है, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों की सिंचाई होने ठंडी का असर है।
बता दें कि अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। शुक्रवार को खैरागढ़ क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश भी हुई।
एक बार और प्रभावित होगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में सामान्‍य बढ़ोतरी हो रही है।
एक पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में प्रभाव पड़ेगा। इसका असर छत्‍तीसगढ़ के कुछ इलाकों में पड़ सकता हैं। बता दें कि जनवरी में ठंड का असर कम रहा।
हालांकि बीच में बारिश भी हुई। इसी तरह फरवरी माह में भी कुछ दिनों को छोड़कर कड़ाके की ठंड का असर कम ही रहा।
आज भी शुष्‍क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी भाग में अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
इसके चलते दिन समय में धूप का असर होने लगा है और अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है।
प्रदेश में शनिवार को कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्‍का कोहरा छाया रहा। कुछ इलाकों में हल्‍क व घने बादल रहेंगे।
हालांकि दिन में धूप खिलेगी और ठंड का असर कम रहेगा। रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी
♦️Raipur Weather: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से रायपुर में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बाद बारिश के आसार
Raipur Weather: सामान्य रहने के दो दिन बाद राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर से बदलने के आसार बन रहे हैं। बादल बारिश जैसी स्थिति की संभावना है।
रायपुर। Raipur Weather: सामान्य रहने के दो दिन बाद राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर से बदलने के आसार बन रहे हैं। भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। अभी शहर में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री तक ज्यादा हो चुका है, वहीं दिन की धूप भी थोड़ी तेज होने लगी है।
ठंड का असर सरगुजा संभाग के एक दो शहरों तक सिमटा हुआ है। हालांकि वहां का तापमान भी 12 डिग्री तक पहुंच चुका है। रायपुर में तो रात की ठंड लगभग गायब हो चुकी है और पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बाद छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव की संभावना है। बादल बारिश जैसी स्थिति बनने के आसार है।
अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा
शुक्रवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। रायपुर का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।
शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते ठंड लगातार कम होते जा रही है। शहरी क्षेत्रों से तो ठंड काफी कम हो गई है और केवल ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में ही ठंड बनी हुई है। शुक्रवार को खैरागढ़ क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश भी हुई।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Haryana News: हरियाणा के खरखौदा में बनेगा 57 एमएलडी क्षमता का जल उपचार संयंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *