सुखना लेक पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई !

सुखना लेक पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई !

चंडीगढ़, 26 अगस्त – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व योग अभ्यास संस्थान, सुखना लेक, चंडीगढ़ के तत्वावधान में बड़े धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सबसे वरिष्ठ सदस्य कौर सैण द्वारा लड्डू गोपाल के चरणों में दीप प्रज्वलित कर “हरे कृष्ण हरे मुरारी” भजन से की गई। लड्डू गोपाल की सुंदर झूले में सजी मनमोहक मूर्ति ने पूरे आयोजन में एक दिव्य आभा फैलाई।

रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजे श्रद्धालु भजन गाते और नृत्य करते हुए पूर्ण भक्ति में डूबे हुए थे, जिससे सुखना लेक का माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह टहलने आए लोग इस धार्मिक आयोजन को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। छोटे बच्चों—जपलीन कौर ताक, महविश ताक, कविश, यास, किआरा और तनिशी—ने लड्डू गोपाल के रूप में अपने खेल-खिलवाड़ से वातावरण को कृष्णमय बना दिया, जिसने भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप का जीवंत अनुभव कराया।

कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि कृष्ण भक्त महिलाएं रंगीन परिधानों में भगवान की पूजा-अर्चना और नृत्य में तल्लीन थीं। इनमें प्रमुख रूप से प्रसिद्ध योग गुरु सीमा कपिल सेठी, चांदनी शर्मा, रक्षा कपिल, प्रीत ताक, उषा सिष्टा, कनिका गोयल, नीरजा महाजन, सुनीता सैनी, एडवोकेट शर्मिला शर्मा, मंजू जगोटा, पिंकी गर्ग, बिमला सांगवान, डॉक्टर बबीता घई (PGI), सिमरन जोगा सिंह, प्रतिभा मित्रा, हरजिंदर कौर, और एकता शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ALSO READ :   Haryana Vidhansabha: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र जारी, जानिए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण के मुख्य बिंदु 

पुरुष कृष्ण भक्त भी सफेद कुर्ता-पायजामा में सजे हुए भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर नाचते और गाते हुए पूर्ण उत्साह के साथ शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से विजय पाल सिंह (सेवानिवृत्त डीएसपी), राकेश कुमार शर्मा (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), विजय गोयल (अधीक्षण अभियंता), प्रिंसिपल राजेश दहिया, रणधीर सिंह सरोहा, हीरा लाल नरंग, संजीव सेठी, नरेंद्र चौहान, महताब खत्री, अमृत बंसल, नरेश बंसल, अश्वनी कपूर, रंजीत गुप्ता, नरेश शर्मा, डॉक्टर अक्षय सक्सेना (PGI), आशीष मिधा (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता) और जोगा सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस आयोजन की एक विशेषता आपसी सद्भाव रही। विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग जन्माष्टमी के इस पावन उत्सव में एक साथ सम्मिलित हुए, जिससे आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बल मिला। इस एकता ने समाज को सौहार्द और साझा खुशी का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन लड्डू गोपाल की भव्य आरती के साथ हुआ। सभी भक्तजन एक साथ खड़े होकर आरती गाने लगे और “राधे-राधे” के जयकारों से पूरे वातावरण को कृष्णमय कर दिया, जिससे कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *