Ram Rahim Parole: राम रहीम पहुंचा बरनावा आश्रम, 50 दिन की मिली है परोल

Ram Rahim Parole: राम रहीम पहुंचा बरनावा आश्रम, 50 दिन की मिली है परोल

Ram Rahim Parole:हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। शुक्रवार को उसकी 50 दिन की पैरोल मंजूर हो गई। शाम को वह रोहतक की सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश स्थित बरनावा आश्रम पहुंच गया।

साध्वी यौन शोषण, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और डेरा मैनेजर रणजीत सिंह मर्डर केस में सजा काट रहा राम रहीम इससे पहले 8 बार जेल से बाहर आ चुका है। 21 नवंबर 2023 को उसे 21 दिन की फरलो मिली थी।

उस समय राम रहीम को लेने के लिए उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची थी। हनीप्रीत अपनी गाड़ी में राम रहीम को बरनावा आश्रम पहुंची। फरलो खत्म होने के बाद 13 दिसंबर 2023 को राम रहीम वापस सुरानिया जेल आ गया था।

 

राम रहीम को सिरसा डेरे आने की इजाजत नहीं
राम रहीम जब भी ज्यादा वक्त के लिए आया तो वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में ही रुका। पैरोल या फरलो के दौरान उसे सिरसा स्थित उसके डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में रुकने की इजाजत नहीं मिलती है।

ALSO READ :   Haryana News: 19813 बूथों पर 24 घंटे के लिए उतरें भाजपा कार्यकर्ता, हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लेने का उद्देश्य

इस बारे में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर भी कह चुके हैं कि राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार पैरोल या फरलो मिलती है। इतना जरूर है कि सरकार राम रहीम को सिरसा आने की इजाजत नहीं देती।

 

राम रहीम को इन दलीलों पर मिल रही पैरोल या फरलो
पैरोल या फरलो के लिए राम रहीम ने पहले बीमार मां को देखने की दलील दी थी। जिसके बाद वह गुरुग्राम के अस्पताल में आया था। इसके बाद उसने अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी कराने के लिए पैरोल मांगी। फिर यूपी आश्रम के आसपास अपने खेतों की देखभाल करने और पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए के लिए पैरोल में दलीलें दी थी।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Haryana Electric Buses: हरियाणा में 26 जनवरी से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 45 सीटर बसों की इन जिलों से होगी शुरूआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *