HSSC Group D Results: हरियाणा में Group D भर्ती का परिणाम जारी, आज से जॉइनिंग शुरू

HSSC Group D Results: हरियाणा में देर रात ग्रुप-डी भर्ती की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के मुताबिक (HSSC) 10997 कैंडिडेट्स सिलेक्ट किए गए हैं।

सरकार चयनित कैंडिडेट्स को 2 दिन में नौकरी जॉइन करवाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वह शुक्रवार, शनिवार को छुट्‌टी होने के बावजूद संस्थान खोले रखें और ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराएं। वहीं बाकी पदों का परिणाम आर्थिक, सामाजिक अंकों को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा। ग्रुप डी के कुल 13,500 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त पांच अंकों को लेकर विवाद चल रहा है

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पहले की भर्तियों की तरह ग्रुप डी भर्ती को भी सिरे लगाने के लिए आर्थिक, सामाजिक अंकों के बिना परिणाम तैयार किया है। साथ ही इसके लिए कानूनी राय भी ली है, ताकि भविष्य में किसी की नियुक्ति प्रभावित न हो। बताया जा रहा है कि कानूनी विशेषज्ञों ने परिणाम जारी करने के लिए सहमति जता दी है।

ALSO READ :   Haryana BJP JJP: हरियाणा में गठबंधन सरकार पर संकट के बादल!, बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कर दिया ये काम

देर रात तक आयोग के अधिकारी और पदाधिकारी कार्यालय में डटे रहे और परिणाम जारी किया। ग्रुप डी भर्ती को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के महानिदेशक ने सभी आईटीआई प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। पत्र में तय समय में ग्रुप डी की भर्ती करने के सरकार के निर्देशों को देखते हुए आईटीआई को खोलने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौजूद रहने के लिए कहा है। 4 महीने पहले ग्रुप-D के 13 हजार से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई CET परीक्षा के लिए 13.76 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से करीब 10.86 लाख उम्मीदवारों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया। इनमें से 8.54 लाख अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। 5.21 लाख उम्मीदवार ऐसे रहे, जो एग्जाम में शामिल नहीं हुए।

HSSC Group D Results: हरियाणा में Group D भर्ती का परिणाम जारी, आज से जॉइनिंग शुरू
HSSC Group D Results: हरियाणा में देर रात ग्रुप-डी भर्ती की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के मुताबिक (HSSC) 10997 कैंडिडेट्स सिलेक्ट किए गए हैं।

ALSO READ :   Dulhan In Helicopter: हरियाणा में उड़नखटोले में आएगी दुल्हन,  पिता ने प्रशासन से मांगी परमिशन

सरकार चयनित कैंडिडेट्स को 2 दिन में नौकरी जॉइन करवाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वह शुक्रवार, शनिवार को छुट्‌टी होने के बावजूद संस्थान खोले रखें और ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराएं। वहीं बाकी पदों का परिणाम आर्थिक, सामाजिक अंकों को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा। ग्रुप डी के कुल 13,500 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त पांच अंकों को लेकर विवाद चल रहा है

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पहले की भर्तियों की तरह ग्रुप डी भर्ती को भी सिरे लगाने के लिए आर्थिक, सामाजिक अंकों के बिना परिणाम तैयार किया है। साथ ही इसके लिए कानूनी राय भी ली है, ताकि भविष्य में किसी की नियुक्ति प्रभावित न हो। बताया जा रहा है कि कानूनी विशेषज्ञों ने परिणाम जारी करने के लिए सहमति जता दी है।

देर रात तक आयोग के अधिकारी और पदाधिकारी कार्यालय में डटे रहे और परिणाम जारी किया। ग्रुप डी भर्ती को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के महानिदेशक ने सभी आईटीआई प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। पत्र में तय समय में ग्रुप डी की भर्ती करने के सरकार के निर्देशों को देखते हुए आईटीआई को खोलने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ :   Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर हो सकती है बूंदाबांदी, इस तारीख को बन रहे आसार

साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौजूद रहने के लिए कहा है। 4 महीने पहले ग्रुप-D के 13 हजार से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई CET परीक्षा के लिए 13.76 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से करीब 10.86 लाख उम्मीदवारों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया। इनमें से 8.54 लाख अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। 5.21 लाख उम्मीदवार ऐसे रहे, जो एग्जाम में शामिल नहीं हुए।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

One thought on “HSSC Group D Results: हरियाणा में Group D भर्ती का परिणाम जारी, आज से जॉइनिंग शुरू

  1. Dr bhim Rao ambedkar navnikaran yojna ke 80000/- rupee kab milenge mene apna farm 30/06/2023. Ko Apply Kiya tha abhi tak koi suchna nhi mili hai kuch btayenge iske bare me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *