History of 26 December: आज का इतिहास, जानें 26 दिसंबर की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

History of 26 December: आज का इतिहास, जानें 26 दिसंबर की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

26 दिसंबर का इतिहास (26 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

2012 में, चीन ने बीजिंग और गुआंगज़ौ को जोड़ने वाला दुनिया का सबसे लंबा हाई-स्पीड रेल मार्ग खोला।
2007 में आज ही के दिन तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किए थे।
2006 में 26 दिसंबर के दिन ही शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा था।
2004 में, सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं में से एक हुई। सुमात्रा द्वीप के पास हिंद महासागर में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया और थाईलैंड से अफ्रीका तक सुनामी शुरू हो गई, जिसमें 200,000 से अधिक लोग मारे गए।
2002 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी थी।
1997 में 26 दिसंबर के दिन ही उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की थी।
1991 में, सर्वोच्च सोवियत विधायी निकाय द्वारा सोवियत संघ (USSR) को औपचारिक रूप से विघटित कर दिया गया।
1978 में आज ही के दिन भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया था।
1977 में 26 दिसंबर को ही सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया था।
1925 में आज ही के दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी।
1925 में 26 दिसंबर को ही तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया था।
1904 में आज ही के दिन दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्धाटन हुआ था।
1748 में 26 दिसंबर के दिन ही फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
1704 में गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों फतेह सिंह और जोरावर सिंह की मुगल शासक औरंगजेब के सेनापति वजीर खान ने इस्लाम अपनाने से इनकार करने पर हत्या कर दी थी।

ALSO READ :   Haryana Group D Employee: हरियाणा के ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए बड़ी और जरूरी खबर, फटाफट कीजिए चेक

महत्वपूर्ण दिन

बॉक्सिंग डे – क्रिसमस के अगले दिन को बॉक्सिंग डे के रूप में जाना जाता है और इसे खरीदारी, दान और उपहार देकर मनाया जाता है।

वीर बाल दिवस: 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह के 4 पुत्रों को मुगल तानाशाह औरंगजेब के सेनापति वजीर खान ने शहीद कर दिया था। चारों बेटों, जिन्हें साहिबज़ादे भी कहा जाता है, ने दूसरे धर्म में परिवर्तित होने के बजाय बलिदान को चुना। 26 दिसंबर को छह और नौ साल की उम्र में साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत का दिन मनाया जाता है।

26 दिसंबर का इतिहास (26 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1948 में आज ही के दिन प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक प्रकाश आम्टे का जन्म हुआ था।
1935 में 26 दिसंबर के दिन ही प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक विद्यानंद जी महाराज का जन्म हुआ था।
1935 में आज ही के दिन भारतीय समाज सेवी महिला माबेला अरोल का जन्म हुआ था।
1929 में 26 दिसंबर के दिन ही गुजराती साहित्यकार तारक मेहता का जन्म हुआ था।
1919 में आज ही के दिन प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ था।
1899 में 26 दिसंबर के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह का जन्म हुआ था।

ALSO READ :   Indian whiskey: कैसे बनती हैं Indian whiskey ? जानें व्हिस्की की असली परिभाषा

26 दिसंबर को हुए निधन
2015 में आज ही के दिन समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि पंकज सिंह का निधन हुआ था।
1999 में 26 दिसंबर के दिन ही भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का निधन हुआ था।
1986 में आज ही के दिन भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक बीना दास का निधन हुआ था।
1976 में 26 दिसंबर के दिन ही हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का निधन हुआ था।
1961 में आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का निधन हुआ था।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Extramarital Affair: हरियाणा में बॉयफ्रेंड के साथ भागी विवाहित महिला, पति को कही ऐसी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *