Haryana News Update: हरियाणा में दिखी सीजन की पहली घनी धुंध, विभाग की तरफ से इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Haryana News Update: हरियाणा में दिखी सीजन की पहली घनी धुंध, विभाग की तरफ से इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Haryana News Update: हरियाणा में लगातार मौसम में बदल रहा है। अब मौसम विभाग ने आज से 26 दिसंबर तक घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि विभाग ने बीते कल 27 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया था।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन जिलों में वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सुबह और शाम ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। आज कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर 26 दिसंबर से बारिश के आसार बन रहे हैं।

इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में आज और कल घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 24 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र में 28 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट है।

ALSO READ :   Haryana Vidhansabha: हरियाणा के ग्रेटर फरीदाबाद में नया एसडीएम कार्यालय खोलने पर विचार करेगी सरकार 

हिसार का बालसमंद रहा सबसे ठंडा

हरियाणा का हिसार के बालसमंद एरिया सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा फतेहाबाद का 6.0, भिवानी-महेंद्रगढ़ का 6.2, हिसार का 6.5, यमुनानगर का 7.0, कुरूक्षेत्र और मेवात का 7.5, पंचकूला का 7.7, सोनीपत का 7.8 डिग्री रहा। करनाल की रातें सबसे गर्म रहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 10.1 रिकॉर्ड किया गया।

रात-दिन के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में ठंड का दौर जारी है। इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। दिसंबर माह में सर्दी बढ़ना रबी सीजन की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है, विशेषकर गेहूं फसल के लिए। मौसम में आए बदलाव से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। सुबह और शाम ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ता है तो यह सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में फसल में कीट लगने की संभावना बनी रहती है, इसलिए किसानों को देखरेख की ज्यादा जरूरत है।

ALSO READ :   Haryana Vidhansabha: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र जारी, राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में हुई चर्चा

इन फसलों के लिए फायदेमंद ठंड

कोहरा छाने से रात व सुबह के तापमान में गिरावट आती है। इससे रबी फसल की दर बढ़ती है। कोहरा छाने से रात व सुबह का तापमान गिरने से फसल का अंकुरण अच्छा होगा। जिसका लाभ किसान को मिलेगा। दिन का तापमान लगभग अनुकूल रहने से किसी प्रकार के नुकसान की कोई संभावना नहीं है।

किसानों का कहना है कि इस तरह का मौसम इस समय खेती-किसानी के लिए फायदेमंद होता है। खासकर चना, गेहूं, मटर, आलू, टमाटर आदि की फसल को इस सर्दी से फायदा होगा।

 

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   PM Matr Vandan Yojna: मोदी सरकार ने गर्भवती महिलाओं को दे दिया बड़ा तोहफा, जानिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *