Haryana News: गीता स्थली ज्योतिसर से गीता के उपदेशों से पूरे विश्व को मिल रहा है शान्ति का संदेश – मनोहर लाल

Haryana News: गीता स्थली ज्योतिसर से गीता के उपदेशों से पूरे विश्व को मिल रहा है शान्ति का संदेश – मनोहर लाल

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में हजारों वर्ष पूर्व भगवान् श्रीकृष्ण ने कर्म के मार्ग पर चलने के लिए गीता के उपदेश दिए थे। इस गीता स्थली ज्योतिसर से आज भी उपदेशों के माध्यम से पूरे देश का शान्ति का संदेश मिल रहा है। जो व्यक्ति जो देश उपदेशों का अनुसरण करेगा वे निश्चित ही तरक्की करेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में गीता स्थली ज्योतिसर में पवित्र ग्रंथ गीता की पूजा अर्चना करने के लिए पहंुचे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर श्री लाल, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमांता बिसवा सारमा, विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, भाजपा महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने सरकार की तरफ से करीब 206 करोड़ रूपये की लागत से बनाए जा रहे ज्योतिसर अनुभव केन्द्र का अवलोकन किया और यहां पर असम के मुख्यमंत्री को प्रदेश सरकार के इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ALSO READ :   Haryana News: अप्रैल में हिसार से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान भरेंगे जहाज, गुड़गांव में 30 एकड़ में एशिया का सबसे बड़ा बनेगा हेलीहब

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व असम के मुख्यमंत्री श्री हिमांता बिसवा सारमा ने गीता जयंती पर चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति डाली और विश्व शान्ति के लिए पूजा की। इसके उपरांत पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और जिस वट वृक्ष के नीचे हजारांे वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन का मोह भंग करने के लिए उपदेश दिए थे उस वटवृक्ष को भी देखा।

उन्होंने भगवान् श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को देखा और सभी मेहमानों के साथ यादगारी फोटो करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस तीर्थ स्थल के सौंदर्यकरण और आध्यात्मिक दृष्टि से कुछ सुधार करने के लिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने विचारों को सांझा करते हुए कहा कि इस पवित्र धरा पर आने वाले व्यक्ति के सारे पाप दूर हो जाते हैं और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस पवित्र स्थल और तीर्थ को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से महाभारत थीम पर आधारित एक भव्य प्रोजेक्ट तैयार किया। यह प्रोजेक्ट मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज़्म द्वारा सेक्शन किया गया और स्वदेश दर्शन योजना के तहत् श्रीकृष्ण सर्किट के अंतर्गत 8054.70 लाख रूपये का बजट पारित किया। इस बजट से ब्रह्म सरोवर, ज्योतिसर, नरकातारी, सन्निहत सरोवर व शहर के सौंदर्यकरण पर खर्च किया।

ALSO READ :   ​IAS Pari Bishnoi: IAS परी बिश्नोई के 10वीं-12वीं में थे इतने नंबर​, देश के इस नामी कॉलेज से पढ़ी हैं परी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित भवन, आर्टिस्टिक प्रदर्शनी, थीमेटिक, मल्टीमीडिया प्रोजेक्ट के लिए 205.58 करोड़ रूपये का बजट पारित किया। इस बजट में से दो गैलरियों के निर्माण कार्य पर करीब 65 करोड़ रूपये का बजट खर्च किया जा चुका है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, केडीबी के सदस्य सचिव विकास गुप्ता, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरियाके अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *