Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीखा हमला, आम आदमी पार्टी के लिए कह दी ये बात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीखा हमला, आम आदमी पार्टी के लिए कह दी ये बात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पहचान आज शिक्षा नहीं शराब बन गई है। वे अच्छे स्कूल, स्वास्थ्य और ईमानदारी की बात करते हुए कहते थे कि गाड़ी-बंगला नहीं लेंगे, लेकिन आज उनके पास शीशमहल है। जो लोग यह कहते थे कि अगर सोनिया गांधी की ईडी से जांच करवा दी जाए तो वह जेल में होगी, वे ही आज उनसे ही गले मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग कुरुक्षेत्र में आकर नशा बंद करने की बात करते हैं जबकि दिल्ली में इन लोगों ने शराब की दुकानों को बढ़ाने का काम किया है और गली-गली शराब की दुकान खोल दी। यही नहीं महिलाओं के लिए शराब की स्पेशल दुकान खोलने का काम भी इन लोगों ने किया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि घमंडियां गठबंधन के लोगों की लड़ाई देश को बचाने की नहीं बल्कि परिवार को बचाने की है। जबकि भाजपा देश को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
कुरुक्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार नवीन जिन्दल द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के मैदान से कांग्रेस और उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी को खुली चेतावनी दी और कहा कि यहां से नवीन जिन्दल 5 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिये। मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत हनुमानजी का गदा देकर किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर जगह एक ही बात की चर्चा है कि 10 साल में नरेंद्र मोदी ने बहुत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की चर्चा कांग्रेस नेताओं के घर में उस समय जरूर होती है जब वे लोग भोजन पर बैठते हैं, लेकिन कांग्रेस के लोग परिवार से बाहर नहीं निकलना चाहते और इसीलिए वे वही बोलते हैं जो उनके पास लिखकर आ जाता है।
कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों का वोट लेना चाहती है
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस आज झूठ बोलकर लोगों का वोट हासिल करना चाहती है। कांग्रेस ने महिलाओं को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देश का बजट 46 लाख करोड़ रुपये का है और कांग्रेस की इसी घोषणा पर 50 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह अपनी इस घोषणा को कैसे पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपने पिछले 60 साल का भी हिसाब देना चाहिए कि उसने इस दौरान कितनी घोषणाएं की और उनमें से कितनी घोषणाएं पूरी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए जितना काम नरेंद्र मोदी ने किया है पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया। सड़क व्यवस्था, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सिस्टम पर सरकार ने बहुत काम किया है। पहले देश में एक एम्स था। अटल जी ने इनकी संख्या चार की और आज नरेंद्र मोदी के शासनकाल में इनकी संख्या 24 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए जितना काम वर्तमान सरकार ने किया है किसी दूसरी सरकार ने इस तरफ सोच भी नहीं। 4 करोड़ गरीबों को मकान बना कर दिए। हर मकान में शौचालय दिया। हर मकान में नल से जल की सुविधा दी। गरीबों को मुफ्त में राशन दिया। गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया। गरीब आदमी बैंक में जाए उनके खाते खुलवाए। गरीबों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हर योजना का विरोध किया और यहां तक कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भी विरोध किया,जिसमें सरकार ने किसानों को हर साल 6000 रुपए देने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर गरजते हुए कहा कि कांग्रेस इस देश को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ों और दलितों को एक वोट बैंक के रूप में माना है और उनका शोषण किया है। अब कर्नाटक में असंवैधानिक रूप से कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने का काम किया है जिसे भाजपा किसी भी सूरत में सहन करने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग और दलितों को इस बात को समझना होगा कि कौन उनका शोषण करने वाला है और कौन उनकी रक्षा करने वाला है।
कैथल और कुरुक्षेत्र में खोलेंगे दो विश्व स्तरीय कौशल विकास केंद्र : नवीन जिंदल
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ऋषि तुल्य बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में बहुत काम किया। नवीन जिन्दल ने आज हजारों लोगों की उपस्थिति में ऐलान किया कि वह सांसद चुने जाने के तुरंत बाद कुरुक्षेत्र और कैथल में एक-एक विश्व स्तरीय कौशल विकास केंद्र खोलने का काम करेंगे, जिसमें हर साल 10000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इनमें जापान, जर्मनी, अमेरिका आदि देशों से कंपनियों के लोग आएंगे और वे इंटरव्यू लेकर बच्चों का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को जहां अपना कौशल निखारने में मदद मिलेगी वहीं उन्हें विदेश जाने के लिए डोंकी मार्ग का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। नवीन जिन्दल ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज लोगों का विश्वास नरेंद्र मोदी में और उनकी गारंटी में है। प्रधानमंत्री ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।

ALSO READ :   Haryana Police: हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर, सरकार ने दी ये सुविधा

मैं कुरुक्षेत्र की बहू, बाहर वालों को बाहर का रास्ता दिखाएं – शालू जिन्दल
कुरुक्षेत्र। बाल भवन की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने नवीन जिन्दल को कुरुक्षेत्र का बेटा और स्वयं को कुरुक्षेत्र की बहू बताते हुए कहा कि वो जो सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए कुरुक्षेत्र आ गए हैं, उन बाहर वालों को बाहर का रास्ता दिखाएं। नवीन जी अजनबी नहीं हैं, कुरुक्षेत्र की जनता ने उन्हें देखा-परखा है और हमारा पूरा परिवार पीढ़ियों से लोगों की सेवा में समर्पित रहा है इसलिए 25 मई को अपना वोट रूपी आशीर्वाद देकर नवीन जिन्दल को विजयी बनाएं। हम नए भारत की कहानी लिखने की कोशिश में नए कुरुक्षेत्र की कहानी लिखना चाहते हैं। हमारे-आपके बीच एक विश्वास का धागा है, जिसके माध्यम से हम कुरुक्षेत्र के महान इतिहास को एक उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने सीबीएसई स्कूल खोलने और 10वीं व 12वीं कक्षा की छात्राओं को यशस्वी योजना का लाभ देने की घोषणा की, जिसमें शिक्षा शुल्क का वहन किया जाता है। इस अवसर पर उनकी मां श्रीमती अरुणा ओसवाल ने भी नवीन जिन्दल के काम के आधार पर वोट की अपील की।
कुरुक्षेत्र के विकास पर खर्च किए 4800 करोड़: सुभाष सुधा
हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री और थानेसर से विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले 10 सालों में कुरुक्षेत्र के विकास पर 4800 करोड़ में खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी इस प्रकार से विकास के कार्य नहीं हुए। पहले नौकरियों की खुले आम नीलामी लगती थी लेकिन आज हरियाणा में नौकरियां मेरिट के आधार पर दी जाती हैं। मुख्यमंत्री 20 घंटे गाड़ी में चलते हैं और चंडीगढ़ की कोठी प्रदेश की जनता को समर्पित कर रखी है। आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री जब भी कोई बड़ा काम करते हैं तो पहले ज्योतिसर में आशीर्वाद लेकर काम करते हैं। उन्होंने धारा 370, राम मंदिर और किसान सम्मान निधि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े काम बताये। सुभाष सुधा ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ईमानदार व त्यागी पुरुष बताया और साथ ही कहा कि करोना के काल में जब कोई व्यक्ति किसी पीड़ित व्यक्ति को मिलना नहीं चाहता था तो नायब सैनी और वह स्वयं मुख्यमंत्री से मिले और उनसे कहा कि वह कोरोना पीड़ित लोगों के बीच जाकर उनसे मिलना चाहते हैं उनका दर्द बांटना चाहते हैं। अगर इस काम में उनकी जान जाती है तो जाए। उसके बाद वह उन लोगों के बीच में गए और उनसे बातचीत की।
यह लोग रहे उपस्थित
नामांकन जनसभा में हरियाणा की पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, कृष्ण बेदी, सरदार संदीप सिंह, विधायक लीलाराम गुर्जर, करण देव कंबोज, डॉक्टर पवन सैनी, पूर्व सांसद डीपी वत्स, संदीप शर्मा, अशोक गुर्जर, रवि बतान, धुमन सिंह किरमच, बंताराम, तेजवीर, जगमोहन आनंद, नंदकिशोर गर्ग, सावित्री जिंदल, धर्मवीर मिर्जापुर, देवेंद्र शर्मा, दिनेश कौशिक, कुलवंत बाजीगर, बंताराम वाल्मीकि, राहुल राणा, मनीष यादव, जिला परिषद अध्यक्ष कमलजीत कौर, साहिल आदि भी मौजूद थी। आज की सभा में 1972 में विधायक रहे जोगी राम और उनके पुत्र जय भगवान ने इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Sania Mirza Fitness Routine: सानिया मिर्जा आज भी हैं सुपरफिट, जानिए उनका फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *