HSSC CET Group C: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी बड़ी जानकारी, पहले होगी इस ग्रुप की भर्ती

HSSC CET Group C: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी बड़ी जानकारी, पहले होगी इस ग्रुप की भर्ती

HSSC CET Group C: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में चल रही ग्रुप सी व डी के 60 हजार पदों पर भर्तियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी। पहले ग्रुप सी का परिणाम घोषित किया जाएगा। फिर ग्रुप डी की भर्ती की जाएगी।

वे सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं, मुख्यमंत्री भिवानी- महेंद्रगढ़ से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के पिता चौ. भल्लेराम के निधन पर शोक जताया।

सांसद के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ शासन व प्रशासन, पारदर्शिता, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने और आखिरी पक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा में लाकर खड़ा करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

पत्रकारों के पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोस व हरियाणा विस के चुनाव उन्हें लगता था कि एक साथ हों। अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से उन्हें कोई भी संकेत नहीं आया है कि चुनाव एक साथ हों। ऐसे में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव अपने पूर्व निर्धारित समय में होने की संभावना है। अबकी बार हरियाणा में लोस व विस चुनाव में पहले से भी अधिक बहुमत मिलेगा।

ALSO READ :   Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में हुआ बड़ा बदलाव, केसी वेणु गोपाल ने बाबरिया को भेजा लेटर

इंडिया गठबंधन पर कहा कि जनता की ओर से नकारे गए दल इकट्ठा होकर भाजपा को हराना चाहते हैं, जबकि पिछले 10 वर्षों से जो बदलाव की बयार बह रही है। स्पष्ट है गठबंधन दलों के प्रभाव को नकार चुकी है।

हरियाणा के चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन जारी रहने पर कहा कि यह एक रणनीतिक विषय है, जिसका जवाब वे भविष्य में देंगे।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *