Aaj Ka Rashifal 1 January 2024: कैसा रहेगा साल 2024 का पहला दिन, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 1 January 2024: कैसा रहेगा साल 2024 का पहला दिन, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

मेष
नया साल 2024 आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है। आपकी किस्मत बदल सकती है। सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृषभ
साल के पहले दिन किसी बात की चिंता सता सकती है। सेहत का ध्यान रखें। चिंता और तनाव शरीर पर असर डाल सकता है। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि
सितारे संकेत दे रहे हैं कि साल 2024 में आपका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। अनावश्यक और तनावपूर्ण चीजों से बचें। बच्चों की शिक्षा के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क
साल 2024 में भाग्य पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करना होगा। वजन पर नियंत्रण रखें। नियमित व्यायाम करना न भूलें।

सिंह
2024 का पहला दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्य में सफलता का यश मिलेगा।

कन्या
साल के पहले दिन कुछ रचनात्मक करने के लिए आपका सम्मान हो सकता है। कार्यालय से जल्दी निकलने का प्रयास करें। वित्तीय योजनाओं में फंसने से बचें। निवेश करते समय बहुत सावधान रहें।

ALSO READ :   Aaj ka Rashifal 27 March 2023: आज का राशिफल, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल 

तुला
नया साल आपके जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में सकारात्मक रहेगा। सरकारी या निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में फायदा होगा।

वृश्चिक
शारीरिक बीमारियां परेशान कर सकती है। खेल-कूद में भाग ले सकते हैं। ज्यादा खर्च करने से बचें। वित्तीय योजना में निवेश करते समय सावधानी बरतें।

धनु
नया साल आपके लिए शुभ साबित होगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। कार्यस्थल पर कोई शुभ समाचार मिलेगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।

मकर
आपका स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी बरतनी होगी। अगर आप तनाव में हैं तो किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, दिल का बोझ कम हो जाएगा।

कुम्भ
यह वर्ष आपके लिए मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। मनचाही सफलता पाने के लिए परिवार से सलाह जरूर लें। पत्नी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

ALSO READ :   Makar Sankranti 2024: जानिए क्या है मकर संक्रांति का अर्थ, क्यों है हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व

मीन
साल का पहला दिन थकाऊ हो सकता है। परिवार के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। कार्य का बोझ हो सकता है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे। बच्चों को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *