Success Story : ये है भारत की सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड वुमेन, जानिए इनकी फर्श से अर्श तक जाने की कहानी

Success  Story : ये है भारत की सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड वुमेन, जानिए इनकी फर्श से अर्श तक जाने की कहानी

Success Story : नेहा नरखेड़े (Neha Narkhede) भारत की सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड वुमेन एंटरप्रेन्योर हैं। महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाली नेहा नरखेड़े ने मुश्किलों को हराना सीखा है। कहते हैं मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। नेहा ने अपने बुलंद हौसलों से बेहद कम उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल किया है। नेहा एक समय अमेरिका में पढ़ाई करने गई थीं। नेहा ने अमेरिका में एक कंपनी की स्थापना की। आज उनकी मेहनत के दम पर उस कंपनी की वैल्यू 75 हजार करोड़ रुपये हो चुकी है। बीते दिनों फोर्ब्स ने उन्हें अमेरिका की सेल्फ मेड अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था।

हालांकि नेहा को यह सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। नेहा ने दूसरों के लिए इस मिसाल कायम की है। नेहा उन भारतीयों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने विदेशों में जाकर अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। आईए आपको बताते हैं नेहा ने इतनी सफलता कैसे हासिल की।

ALSO READ :   Aaj Ki Top News: हरियाणा समेत देश और बाकी राज्यों की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

कौन हैं नेहा नरखेड़े

नेहा भारत में जन्मीं हैं। पुणे में पली-बढ़ीं नेहा ने अमेरिका के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। उन्होंने लिंक्डइन और ओरेकल में नौकरी की, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका में अपनी कंपनी कोन्फ़्लुएंट (Confluent) की शुरुआत की। साल 2021 में उनकी कंपनी का आईपीओ आया था। नेहा को भारत की 8वीं सबसे अमीर महिला का खिताब मिला था। नेहा की गिनती अमेरिका की सबसे सफ़ल महिला उद्यमियों में की जाती है। नेहा अपनी सफलता में अपने पिता को श्रेय देती है, उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके पिता उनके लिए बड़े-बड़े लोगों जैसे इंदिरा गांधी, किरण बेदी, इंद्रा नूयी की किताबें लेकर आते थे।

एक साल में गवांए 8,600 करोड़ रुपये

पुणे की नेहा नारखेड़े ने हार को हराकर जीत हासिल की है। साल 2021 में जब नेहा की कंपनी का आईपीओ आया था तब उनकी नेटवर्थ 13,380 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी। लेकिन साल 2022 में उनकी संपत्ति में भारी गिरावट आई। साल 2022 के हुरुन रिच लिस्ट के मुताबिक, उनकी संपत्ति गिरकर मात्र 4,700 करोड़ रुपये रह गई थी। उन्होंने एक साल में करीब 8,600 करोड़ रुपये गंवा दिए थे। लेकिन नेहा ने हार नहीं मानी और करोड़ों रुपये गंवाने के बाद वो फिर से उठ खड़ी हुई है।

ALSO READ :   UPSC Success Story: स्टार अभिनेत्री ने छठे प्रयास में किया UPSC क्लीयर, बन गई IAS अफसर

 

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *