Ram Rahim: राम रहीम ने अपने भक्तों को दिया बाद संदेश, राम मंदिर को लेकर कह दी ये बात

Ram Rahim: राम रहीम ने अपने भक्तों को दिया बाद संदेश, राम मंदिर को लेकर कह दी ये बात

Ram Rahim: सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम ने पैरोल पर जेल से बाहर आकर डेरा प्रेमियों से 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने का संदेश दिया है।

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आते ही राम रहीम सीधे यूपी के बरनावा आश्रम पहुंचा। इसके बाद उसने अपनी संगत के लिए संदेश जारी किया।

राम रहीम ने संगत के लिए बनाए वीडियो में कहा कि 22 जनवरी को राम जी का भी पर्व मनाया जा रहा है। आप सभी उस पर्व में शामिल हों।

क्योंकि, हम सभी उस श्रीराम की ही संतान हैं। उस पर्व को भी दिवाली की तरह मनाया जाए, जैसे सभी मना रहे हैं। सभी को इसकी शुभकामनाएं।

इसके साथ ही राम रहीम ने अपने अनुयायियों को आदेश दिया कि कोई भी UP बरनावा आश्रम में न आए। जैसे सेवादार आपको कहेंगे, वैसे रह कर ही खुशियां मनानी हैं। इसके साथ ही MSG भंडारा पूरा महीना चलेगा।

ALSO READ :   Big boss 17 से छुट्टी के बाद आयशा खान ने किया पहला पोस्ट, बोली पिक्चर अभी बाकी है

50 दिन की पैरोल पर बाहर आया राम रहीम
हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ चुका है। शुक्रवार को उसकी 50 दिन की पैरोल मंजूर हुई थी। शुक्रवार शाम को वह रोहतक की सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश स्थित बरनावा आश्रम पहुंच गया।

राम रहीम को सिरसा डेरे आने की इजाजत नहीं
राम रहीम को बागपत जिले में बरनावा आश्रम में ही रुकना पड़ेगा। पैरोल या फरलो के दौरान उसे सिरसा स्थित उसके डेरा सच्चा सौदा के हेड क्वार्टर में रुकने की इजाजत नहीं मिलती है।

इस बारे में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर भी कह चुके हैं कि राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार पैरोल या फरलो मिलती है। इतना जरूर है कि सरकार राम रहीम को सिरसा आने की इजाजत नहीं देती।

राम रहीम को इन दलीलों पर मिल रही पैरोल या फरलो
पैरोल या फरलो के लिए राम रहीम ने पहले बीमार मां को देखने की दलील दी थी। जिसके बाद वह गुरुग्राम के अस्पताल में आया था।

ALSO READ :   Kisan Protest: किसानों के कूच से पहले हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, देखिए अपडेट

इसके बाद उसने अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी कराने के लिए पैरोल मांगी। फिर यूपी आश्रम के आसपास अपने खेतों की देखभाल करने और पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए के लिए पैरोल में दलीलें दी थी।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *