School Dress code: सरकारी स्कूलों का नया ड्रेस कोड, ऐसे कपड़े नहीं पहन सकेंगी लड़कियां

School Dress code: सरकारी स्कूलों का नया ड्रेस कोड, ऐसे कपड़े नहीं पहन सकेंगी लड़कियां

School Dress code:हिमाचल के सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने नया ड्रेस कोड लागू कर दिया है। नए शैक्षणिक सत्र से विभाग द्वारा तय ड्रेस पहनकर ही बच्चे स्कूल आएंगे। बड़ी बात यह है कि अब कोई भी बच्चा स्कूल के लिए हेयर-जैल व कलर लगाकर नहीं आएगा।

टाइट व अत्यधिक खुली मोरी वाली फैशनेबल पेंट पहनकर भी स्कूल आने की इजाजत नहीं होगी। जो बच्चा फैशन करके आएगा, उसे स्कूल में नहीं घुसने दिया जाएगा।

शरीर पर टैटू, लड़कियों को नेल-पॉलिश के साथ स्कूल आने की इजाजत नहीं होगी। छात्राओं को घुटने से एक इंच नीचे तक लंबी कमीज बनानी होगी।

छात्राओं को दुपट्‌टा और बालों की चोटी अनिवार्य
लड़कियों को दुपटा, वी-नेक स्कूल स्वैटर और बाल की दो चोटी बनाकर स्कूल आना होगा। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को वर्दी के लिए 6 विकल्प दिए है। इनमें से स्कूल प्रबंधन एक वर्दी का चयन कर सकेंगे। यह ड्रेस कोड पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्रों पर लागू होगा। इसे लेकर डायरेक्टर ऐलिमेंट्री व हायर एजुकेशन ने सभी डिप्टी डायरेक्टर को हिदायत जारी कर दी है।

ALSO READ :   Haryana News: डोहकेश्वर धाम में अखंड ज्योति अनंतकाल तक जलती रहेगी: नन्द लाल शर्मा

ड्रेस के लिए यह 5 विकल्प

1. लड़कों को सफेद रंग की कमीज, ग्रे-रंग की पेंट, नेवी ब्लू कलर का ब्लेजर, पुलओवर नेवी ब्लू और टाई का कलर भी नेवी ब्लू होगा। इसके साथ काले रंग के जूते, ग्रे रंग की जुराबें और बेल्ट का रंग काला होगा। ड्रेस का यही कलर लड़कियों का भी होगा।

यदि छात्राओं के लिए सूट चुने जाते हैं तो लाइट ग्रे कमीज, ,सफेद सलवार, नेवी ब्लू कलर का ब्लेजर, नेवी ब्लू कलर का पुलओवर, काले रंग के जूते और ग्रे रंग की जुराबें होगी।

2. लड़कियों के लिए सफेद कमीज नेवी ब्लू कलर की पेंट, स्कर्ट नेवी ब्लू कलर का ब्लेजर, पुलओवर ग्रे रंग, नेवी ब्लू कलर की टाई, काले जूते और ग्रे रंग की जुराब तय की गई है। लड़कों के लिए भी यही ड्रेस तय की गई है। यदि वे सलवार कमीज चुनते हैं तो नेवी कलर की शर्ट, सफेद सलवार, नेवी ब्लू कलर का ब्लेजर चुन सकेंगे।

ALSO READ :   Haryana New Rail Line: हरियाणा को केंद्र सरकार की एक और सौगात, लोहारू से पिलानी तक बनेगी नई रेल लाइन

3. लड़कियों के लिए लाइट पीच कलर की कमीज चॉकलेट कलर की शर्ट, चॉकलेट ब्राउन कलर का ब्लेजर, पुलओवर का रंग भी चॉकलेट ब्राउन तथा टाई का कलर भी चॉकलेट रहेगा। लड़कों के लिए लाइट पीच कलर की शर्ट चॉकलेट का ब्राउन कलर का कुर्ता तय किया है। यदि लड़कियों के लिए सलवार कमीज का विकल्प चुना गया तो लाइट पीच कलर की शर्ट और व्हाइट सलवार में से ड्रेस चुनने का विकल्प मिलेगा।

4. लड़कों के लिए लाइट खाकी कलर की कमीज मिलिट्री कलर की शर्ट, ब्लेजर मिलिट्री ग्रीन, गर्ल्स के लिए लाइट खाकी शर्ट मिलिट्री ग्रीन कलर की पेंट का विकल्प मिलेगा। लड़कियों के लिए सलवार भी मिलिट्री ग्रीन चेक और व्हाइट सलवार होगी।

5. लड़कों के लिए पिस्ता ग्रीन कलर की कमीज और लाइट खाकी पेंट के साथ डार्क ग्रीन कलर का ब्लेजर तय किया है। लड़कियों के सलवार कमीज के लिए पिस्ता ग्रीन शर्ट और व्हाइट सलवार है।

ALSO READ :   SSC CHSL Vacancy 2024: SSC CHSL 5000+ पदों पर बंपर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन जारी

6. लड़कों के लिए सफेद रंग की शर्ट, डार्क ग्रे पेंट, महरूम कलर की ब्लेजर, डार्क ग्रे पुलओवर, सफेद या महरून कलर कलर की टाइ के साथ काले जूते, सफेद जुराबें और काली बेल्ट तय की गई है। लड़कियों के लिए भी यही ड्रेस रहेगी। पेंट की जगह लड़कियों को स्कर्ट का ऑप्शन मिलेगा। सलवार या सूट का विकल्प चुनने वाली लड़कियों को ग्रे व महरून कलर की शर्ट, सफेद सलवार, महरून ब्लेजर, डार्क ग्रे पुलओवर, काले जूते और ग्रे रंग के जुराबे चुनने का विकल्प दिया गया है।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *