History of 18 January: जानें देश और दुनिया में 18 जनवरी को हुई प्रमुख घटनाएँ, पढ़े पूरी खबर

History of 18 January:  जानें देश और दुनिया में 18 जनवरी को हुई प्रमुख घटनाएँ, पढ़े पूरी खबर

History of 18 January: देश और दुनिया में 18 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं।

18 जनवरी का इतिहास (18 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

1896 में 18 जनवरी के दिन ही ‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन किया गया था।
1862 में आज ही के दिन अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन किया था।
1778 में 18 जनवरी के दिन ही ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज करने वाले जेम्स कुक पहले यूरोपियन बने थे।
1778 : जेम्स कुक ने ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज की और इसे ‘सेंडविच आइलैंड’ का नाम दिया।
1896 : ‘एक्सरे मशीन’ का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
1911 : सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली ने पहली बार विमान उतारने का कारनामा अंजाम दिया।
1930 : रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1938 : राजनीतिक कैदियों का अंतिम जत्था अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर से मुख्यभूमि के लिए रवाना हुआ।
1947 : अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का जालंधर में निधन।
1952 : मैसूर के गोपीनाथम में कूस मुनिस्वामी वीरप्पन का जन्म। वीरप्पन को कुख्यात शिकारी, तस्कर और हत्यारे के तौर पर जाना जाता है, जो करीब दो दशक तक कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा।
1968 : अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1976 : फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1991: इराक के स्कड प्रक्षेपास्त्रों ने इजराइल के दो शहरों तेल अवीव और हाइफा पर हमला किया, जिससे खाड़ी युद्ध में इजराइल के शामिल होने की आशंका बढ़ गई।
1996 : दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति के स्थापित हस्ताक्षर नदंमूरि तारक रामाराव का निधन। एक सफल अभिनेता और निर्माता निर्देशक के तौर पर ख्याति अर्जित करने वाले एनटीआर ने तेलुगुदेशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2002 : अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर सहमति जताई।
2002 : सियरा लिओन में गृहयुद्ध की समाप्ति की घोषणा। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 20 लाख लोग बेघर हुए।
2007 : अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया कि चीन ने उपग्रह रोधी प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। 80 के दशक के मध्य में अमेरिका द्वारा किए गए परीक्षणों के बाद यह इस तरह का पहला परीक्षण था।

ALSO READ :   खूबसूरत IPS के आगे नहीं टिकतीं बड़ी-बड़ी मॉडल, देश सेवा के लिए छोड़ दी विदेश की नौकरी

भले ही विभिन्न देशों के पास विशाल विमानवाहक पोत हैं और युद्ध एवं शांति के समय इनका उपयोग किया जाता है, लेकिन किसी जहाज की छोटी सी पट्टी पर पहली बार विमान को उतारने का श्रेय अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली को जाता है। उन्होंने 1911 में 18 जनवरी को पहली बार सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर विमान उतारने के जोखिमपूर्ण कार्य को अंजाम देकर अमेरिकी नौसेना के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया।

हालांकि 1911 में ही इसी तरह की एक अन्य कोशिश में एली को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अमेरिका सरकार ने इस असैन्य पायलट की उपलब्धियों को पर्याप्त सम्मान दिया और अमेरिकी कांग्रेस ने उन्हें मरणोपरांत विशिष्ट फ्लाइंग क्रास प्रदान किया। उन्हें अमेरिकी नौसेना में विमानन के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

18 जनवरी का इतिहास (18 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1985 में आज ही के दिन बालीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा का जन्म हुआ था।
1978 में 18 जनवरी के दिन ही भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट का जन्म हुआ था।
1972 में आज ही के दिन क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म हुआ था।
1927 में 18 जनवरी के दिन ही वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ था।
1842 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के महान विद्वानसमाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ था।
1782 में 18 जनवरी के दिन ही अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ था।

ALSO READ :   Ram Mandir Tattoo: रामलला के सबसे बड़े भक्त से मिलिए! शरीर पर बनवाया ऐसा टैटू कि हो गया वायरल

18 जनवरी को हुए निधन
2013 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का निधन हुआ था।
2003 में 18 जनवरी के दिन ही मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता और हिंदी भाषा के प्रसिद्ध लेखक और कवि हरिवंशराय बच्चन का निधन हुआ।
1996 में आज ही के दिन अभिनेता और राजनीतिज्ञ एन. टी. रामाराव का निधन हुआ था।
1966 में 18 जनवरी के दिन ही भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का निधन हुआ था।
1963 में आज ही के दिन उड़ीसा के सार्वजनिक कार्यकर्ता और समाजसेवी लक्ष्मी नारायण साहू का निधन हुआ था।
1955 में 18 जनवरी के दिन ही उर्दू के प्रसिद्ध कवि और लेखक सदात हसन मंटो का निधन हुआ था।
1947 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का निधन हुआ था।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   IAS Nidhi Siwach: खुद को 6 महीने तक कर लिया घर में कैद, IAS निधि सिवाच की कहानी जानकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *