History of 15 February : जानिए 15 फरवरी का देश और दुनिया का इतिहास, पढ़िए पूरी खबर

History of 15 February : जानिए 15 फरवरी का देश और दुनिया का इतिहास, पढ़िए पूरी खबर

History of 15 February : देश और दुनिया में 15 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं।

15 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1967 में आज ही के दिन भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए थे। 1976 में 15 फरवरी के दिन ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई थी।

15 फरवरी का इतिहास (15 February Ka Itihas) इस प्रकार है:
2010 में आज ही के दिन जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत
नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया था।
2008 में 15 फरवरी के दिन ही हिंद महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ था।
2003 में आज ही के दिन “एरियन 4” राकेट से दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया था।
2000 में 15 फरवरी के दिन ही मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादासाहेब फालके पुरस्कार दिया गया था।
1999 में आज ही के दिन परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की गई थी।
1991 में 15 फरवरी के दिन ही ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की थी।
1989 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने अफगानिस्तान से वापसी की थी।
1982 में 15 फरवरी के दिन ही श्रीलंका की राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण हुआ था।
1976 में आज ही के दिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई थी।
1967 में 15 फरवरी के दिन ही भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए थे।
1965 में आज ही के दिन मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला था।
1944 में 15 फरवरी के दिन ही बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बमबारी की थी।
1942 में आज ही के दिन सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
1926 में 15 फरवरी के दिन ही अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई थी।
1798 में आज ही के दिन फ्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया था।
1764 में 15 फरवरी के दिन ही अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई थी।

ALSO READ :   Haryana Panchayat Update: हरियाणा में पंचायती जमीनों पर कब्जों को लेकर बड़ा आदेश, देखिए सरकारी ऑर्डर

15 फरवरी का इतिहास (15 February Ka Itihas) इस प्रकार है:
1984 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म हुआ था।
1964 में 15 फरवरी के दिन ही भारतीय अभिनेता आशुतोष गोवरिकर का जन्म हुआ हुआ था।
1949 में आज ही के दिन संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म हुआ था।
1924 में 15 फरवरी के दिन ही भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म हुआ था।
1922 में आज ही के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिंदी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म हुआ था।
1921 में 15 फरवरी के दिन ही भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म हुआ था।

15 फरवरी को हुए निधन
2015 में आज ही के दिन अभिनेत्री मनोरमा का निधन हुआ था।
1948 में 15 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन हुआ था।
1869 में आज ही के दिन महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब का निधन हुआ था।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   History of 11 February : जानिए देश और दुनिया का 11 फरवरी का इतिहास, पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *