Haryanvi Singer Arrest: हरियाणवी सिंगर नवीन नारू गिरफ्तार, सपना चौधरी के साथ कर चुका है काम

Haryanvi Singer Arrest: हरियाणवी सिंगर नवीन नारू गिरफ्तार, सपना चौधरी के साथ कर चुका है काम

Haryanvi Singer Arrest: हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 18 दिन पहले उस पर हिसार के हांसी में एक महिला से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसकी ब्रेजा कार को भी जब्त कर लिया है।

साथ ही उसके बैंक खाते की डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस महिला से रुपयों के लेने देन की जांच कर रही है। नारू हरियाणा की फेमस कलाकार सपना चौधरी के साथ भी कई गाने कर चुका है। सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘मेरा चांद लुका हांडे’ बहुत फेमस हुआ था।

फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हांसी शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 3 वर्ष पहले वह हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के संपर्क में आयी थी। नवीन ने एक दिन उसे कोई नशीला पदार्थ खिला कर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ALSO READ :   HSSC Group D Result 2023: HSSC ग्रुप डी परीक्षा का आपका स्कोरकार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद, ऐसे करना होगा डाउनलोड

इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। 3 वर्षों से उसके साथ बार बार रेप किया जा रहा है। उसने उससे रुपए भी हड़प लिए। हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि पुलिस ने नवीन नारू को दुष्कर्म केस में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे ब्रेजा कार बरामद की गई है।

इस कार का वारदात से संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके बैंक खातों की डिटेल भी जुटाई है। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। नवीन नारू को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नवीन नारू हरियाणवी कलाकार हैं और अक्सर पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी शामिल होते रहे हैं। हरियाणवी गानों में वे सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुके हैं।

सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘मेरा चांद लुका हांडे’ बहुत फेमस हुआ था। इसके अलावा सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘बालम ऑल्टो’ को यूट्यूब पर 43M व्यूज मिले हैं। और भी कई फेमस गानों में नवीन नारू का रोल रहा है। हरियाणवी फिल्म विदेशी बहू में भी उनका प्रमुख रोल रहा। चंबल का डाकू भी उनका गाना था।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Bollywood News:जानिए इस साल की टॉप बॉलीवुड स्टार्स लिस्ट, जो रहे अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्ख़ियों में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *