Haryana Boxer Vijender: हरियाणा के बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राजनीति को किया राम-राम, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Haryana Boxer Vijender: हरियाणा के बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राजनीति को किया राम-राम, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Haryana Boxer Vijender: हरियाणा के ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राजनीति को राम-राम कर दिया है। विजेंदर ने गुरूवार सुबह 6 बजे सोशल मीडिया (X) पर इस बारे में बयान दिया।

जिसमें उन्होंने लिखा- ”राजनीति को राम-राम भाई”। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है।

इससे पहले 2024 में उनके कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी।

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह शामिल हुए थे। इसके साथ ही वह लगातार अपने बयानों में केंद्र सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं।

इससे पहले विजेंदर सिंह ने हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी।

इसके बाद उनकी आम आदमी पार्टी में शामिल होने की भी चर्चाएं शुरू हो गई थीं। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था।

ALSO READ :   22 जनवरी 2024, सोमवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में फटाफट

अपने मुक्के के दम पर दुनियाभर में नाम कमाने वाले और देश को ओलिंपिक मेडल दिलाने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह जल्द ही कांग्रेस का हाथ छोड़ने की चर्चा के बीच यह ऐलान किया है।

चर्चा यह भी चल रही थी कि वह बहुत जल्द आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि विजेंदर सिंह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कब जॉइन करेंगे, इसकी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं थी।

साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा था, मगर यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

विजेंदर सिंह ने एक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 13 जून 2014 को रिलीज हुई फिल्म फगली से किया था। फिल्म का निर्माण ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसके मालिक अक्षय कुमार और अश्विनी यार्डी हैं।

ALSO READ :   Haryana Heatwave Today: हरियाणा मे न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के पार, जानिए ताजा अपडेट

हालांकि उनकी इस फिल्म को औसत से ऊपर रिव्यू मिले थे। इससे पहले 2011 में दक्षिण भारतीय डायरेक्टर आनंद द्वारा बनाई जाने वाली एक फिल्म को लेकर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में विजेंदर सिंह ने ही इसकी पुष्टि नहीं की।

पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्‍कार प्राप्‍त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपए की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में विजेंदर के दोस्त राम सिंह ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार भी की थी।तस्‍कर के घर में बॉक्सर विजेंदर सिंह की तस्वीर मिली तो घर के बाहर उनकी पत्‍नी के नाम रजिस्‍टर्ड कार भी बरामद की गई थी।

हालांकि इस पूरे मामले में विजेंदर और उनकी पत्‍नी अर्चना ने पुलिस से पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया था।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Haryana School Reopening: हरियाणा में आज से सभी कक्षाओं के बच्चों के लिए खुलेंगे स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *