Dangerous Selfie: सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुल से गिरती लड़की की, सोशल मीडिया के चक्कर में 25 फीट ओवरब्रिज पर चढ़ी

Dangerous Selfie: सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुल से गिरती लड़की की, सोशल मीडिया के चक्कर में 25 फीट ओवरब्रिज पर चढ़ी

Dangerous Selfie: हरियाणा के रोहतक में सेल्फी लेने के चक्कर में पुल से गिरी लड़की का वीडियो सामने आया है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में नीचे लोग उसे रोकते रहे लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इसके बाद वह 25 फुट की ऊंचाई से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी।

17 साल की इस लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत खराब है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। डॉक्टरों ने उसे अंडर ऑब्जर्वेशन रखा हुआ है। मामला रेलवे ट्रैक पर गिरने का होने से इसकी जांच जीआरपी कर रही है। पुलिस अभी लड़की के बयान का इंतजार कर रही है।

17 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा..
लड़की के इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की रोहतक के सेक्टर 36 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के पास रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ी हुई है। यह ओवरब्रिज करीब 25 फुट ऊंचा है। लड़की पुल के बाहरी तरफ खड़ी है। इस दौरान वह सेल्फी ले रही है। जैसे ही लोगों ने उसे देखा तो वह दौड़े-दौड़े उस तरफ गए। वह लड़की को लगातार वहां चढ़ने से रोक रहे हैं। हालांकि लड़की उनकी बात को अनसुना करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में लोगों का शोर सुनाई दे रहा है कि वह नीचे गिर जाएगी, पीछे हट जाए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने ही यह वीडियो बनाया है।

ALSO READ :   Indian Army Officer Salary: इंडियन आर्मी में किसे मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, जानकर आप भी चौंक जाएंगे

संतुलन बिगड़ा और 25 फुट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरी
इसी दौरान लड़की का संतुलन बिगड़ गई। वह ओवरब्रिज के बाहरी हिस्से से नीचे गिर पड़ी। बीच में बिजली की तारों और पेड़ से टकराते हुए वह सीधे रेलवे ट्रैक पर आ गिरी। जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। हाथ भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोटें लगी हैं। हादसे के बाद अर्बन एस्टेट पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची।

परिजन उठाकर अस्पताल ले गए
लड़की के जख्मी होने का पता चलते ही परिजन भी दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे। वह तुरंत लड़की को शीला बाइपास स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने लड़की की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत एडमिट कर लिया गया। परिजनों के मुताबिक लड़की चरखी दादरी की रहने वाली है। इन दिनों वह रोहतक में मामा के पास रहती है। यहां वह किसी एकेडमी से कोचिंग कर रही है।

ALSO READ :   Haryana Electricity: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले बल्ले, कल सोनीपत पानीपत समेत 5 जिलों की शिकायतों का होगा निवारण

 

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *