Haryana News: राम रथ पर पुष्प वर्षा करेंगे सीएम मनोहर लाल, फिर यहां छकेंगे लंगर

Haryana News: राम रथ पर पुष्प वर्षा करेंगे सीएम मनोहर लाल, फिर यहां छकेंगे लंगर

Haryana News: श्री राम भव्य शोभायात्रा की आयोजन समिति ने सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

इसमें सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, गजेंद्र सलूजा, सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा, अवध धाम सेवा समिति से वेद पराशर, विजय जैन, मेयर अवनीत कौर ने भाग लिया।

डेरा जोध सचियार में करेंगे लंगर

सीएम मनोहर लाल राम रथ मंदिर पर पुष्प वर्षा के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। वो कार्यक्रम में डेरा जोध सचियार में लंगर भी करेंगे।

सांसद संजय भाटिया ने बताया कि शोभायात्रा में आने वाले बुजुर्गों, महिला श्रद्धालुओं व बच्चों के लिए ऑटो व ई-रिक्शा फ्री में चलाए गए हैं।

500 से 700 ई-रिक्शा की ड्यूटी आयोजन समिति द्वारा लगाई गई है। श्रद्धालुओं, साधु संतों व अयोध्या के अंदर कार सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

ALSO READ :   Top News 13 June 2024: 13 जून शाम देश-राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में 

नगर की सभी धार्मिक, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाएं राम मंदिर पर पुष्प वर्षा करेंगी।

कांग्रेस नेता भी करेंगे पुष्प वर्षा

सांसद ने बताया कि कांग्रेस नेता बुल्लेशाह भी राम रथ पर पुष्प वर्षा करेंगे। महिला श्रद्धालु सिर पर रामायण व गीता रखकर भ्रमण करेंगी।

इस्कान के 250 रसकिन द्वारा वृंदावन की तर्ज पर भजन व नृत्य किया जाएगा। साथ ही मनोहरी झांकियां निकलेंगी।

ये लोग होंगे रथ पर सवार

रथ पर सवार होंगे साधु संतआयोजन समिति ने बताया कि मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती, अवध धाम मंदिर के दाऊजी महाराज, प्रेम मंदिर से स्वामी कांता देवी महाराज, ब्रह्म ऋषि महाराज, वेद गोस्वामी महाराज, निरंजन पाराशर, कथा वाचक पं. राधे राधे महाराज आदि संत रथ पर विराजमान होकर शोभायात्रा में भाग लेंगे।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर विजय सहगल, कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा, वेद पाराशर, रविंदर भाटिया, चेतन तनेजा, सुनील ग्रोवर, अशोक नारंग, डॉ. रमेश योग, विपिन चुघ, रमेश नांगरू, विकास, राजीव भाटिया, बलराम नंदवानी, पार्षद विजय जैन आदि मौजूद रहे।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   WFI Update: पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, जानिए ताजा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *