Aaj Ka Rashifal 28 December 2023: आज का राशिफल, इन राशि वालों को होगा धनलाभ

Aaj Ka Rashifal 28 December 2023: आज का राशिफल, इन राशि वालों को होगा धनलाभ

मेष
आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम धंधे में आज गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा बदलाव व्यापार में न करें नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव देखने को मिलेगा।

वृषभ
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाएं तो यात्रा में वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। साथ ही पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

कर्क
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। साथ ही व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते है। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है। साथ ही व्यापार में नए कार्य का शुभारंभ होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।

ALSO READ :   Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 5 दिन रहेगा सर्दी का प्रकोप, चलेगी जमकर शीतलहर

सिंह
आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से आज आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। व्यवसाय में आज बड़ा रिस्क न लें नहीं तो नुकसान की संभावना है। पत्नी और बच्चों के साथ आज कहीं बाहर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।

कन्या
आज का दिन आपका अत्यधिक भाग दौड़ भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आज व्यापार में कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अपने पार्टनरों के बारे में अच्छे से जानकारी इकट्ठा कर लें नहीं, तो हानि की संभावना है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, मन शांत होगा। साथ ही आज आप अपने आप को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

ALSO READ :   Haryana News Update : किसान आंदोलन को लेकर हांसी में भी प्रशासन सतर्क, बैरिकेडिंग के लिए पुलिस की तैयारी शुरू

धनु
आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच-विचार कर लें। बिना विचार और अपनों की सलाह के बिना आज कोई बड़ा कार्य न करें। आंखें बंद करके विश्वास करना आज आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार व्यवसाय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

मकर
आज आपके कार्य में अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं उसमें विलंब होगी, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। न्यायालय पक्ष में शत्रु प्रबल होंगे। व्यापार में कोई बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें नहीं, तो हानी होगी। साथ ही परिवार में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ
आज आपको व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। साथ ही ससुराल पक्ष से आज आर्थिक मदद आपको मिलेगी, जिससे व्यापार में आप बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। पत्नी और बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

ALSO READ :   Haryana Electric Buses: हरियाणा के 9 शहरों में चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें, देखिए लिस्ट

मीन
आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। आज परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको विशिष्ट पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिस कारण आपका वर्चस्व बनेगा।व्यापार में बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आज आप अपना कोई पर्सनल कार्य भी शुरू कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों से मतभेद दूर होंगे। साथ ही आज अपने परिवार के लिए आप बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *