Aaj Ka Love Rashifal 03 December 2023: आज का लव राशिफल, इन राशि वालों को मिलेगा पार्टनर का प्यार

Aaj Ka Love Rashifal 03 December 2023: आज का लव राशिफल, इन राशि वालों को मिलेगा पार्टनर का प्यार

मेष

आज आप अपने लव पार्टनर से किन बातों को लेकर विवाद कर सकते हैं, लेकिन हालात को जान लेने के बाद में आपको पछतावा होगा। अच्छा होगा अपने पार्टनर को सॉरी बोलकर इस मैटर को खत्म करें, संबंध को बनाए रखें।

वृषभ
आज आपका लव पार्टनर किसी प्रॉब्लम में फंस सकता है, परंतु हो सकता है वह अपनी बात आपसे छुपा ले। अच्छा होगा अपने साथी को समझने का प्रयास करें। विपरीत परिस्थिति में उनका साहस बनकर उनके साथ खड़े रहें।

मिथुन
आज आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों के बाद अपने साथी के साथ बाहर जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे तनाव के वातावरण से कुछ हद तक आराम मिलेगा।

कर्क
आज आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है। प्रेम के लिए यह समय बहुत अच्छा है। पुरानी बातों को इग्नोर कर अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। आज आपका साथी आपको भरपूर प्यार देगा।

ALSO READ :   Aaj Ka Love Rashifal 4 December 2023: आज का लव राशिफल, इन राशियों के लोग अपने साथी को देंगे बड़ा सरप्राइज

सिंह
आज आपका लव पार्टनर समय न देने के कारण आपसे नाराज हो सकता हैं। वह अपनी जरूरतों को आप से छुपा सकता है, जिस कारण आपसी झगड़े का योग बन सकता है। वाणी पर संयम रखें, साथी के साथ समय बिताएं। उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें

कन्या
आप अपने लव पार्टनर के साथ अपने व्यवहार को परिवर्तित न करें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। उन्हें समय दें वरुण की मन की बात को समझने का प्रयास करें। आज आपका पार्टनर आपके प्रति अपने व्यवहार में चेंज कर सकता है।

तुला
आज आपका लव पार्टनर अपने मन में छुपी बात आपके सामने बोल सकता है, जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप अपने पार्टनर से खुश दिखाई पड़ेंगे। वह आपकी बातों को आपका पार्टनर महत्व देगा। अपने साथी के साथ बाहर घूमने करने जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद आज आप उठाएंगे।

ALSO READ :   Haryana News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पहली प्रतिमा चौ देवीलाल की मूर्ति के साथ स्थापित

वृश्चिक
आज आपका लव पार्टनर आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। अपने पार्टनर के व्यवहार को समझने का प्रयास करें। हो सकता है आपका साथी आपको धोखा दे रहा हो। किसी पर भी आंखें मूंदकर विश्वास करना ठीक नहीं है। अच्छा होगा अपने साथी के बारे में जानकारी रखें, नहीं तो आप बड़ा धोखा खा सकते हैं।

धनु
आज आप अपने लव पार्टनर के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। आज का दिन आप अपने साथी के साथ बिताएंगे। अपनी पुरानी लाइफ के बारे में बातें कर सकते हैं। आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है। आपका साथी आपके अनुकूल रहेगा। प्रेम-प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा है।

मकर
आज आप अपने लव पार्टनर के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। अपने आगामी जीवन के लिए आप दोनों ही कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। उससे आप दोनों की लाइफ में अच्छा परिवर्तन होगा और आप अपनी लाइफ अच्छे से जी सकते हैं।

ALSO READ :   History of 26 February: जानिए 26 फरवरी का देश और दुनिया का इतिहास, पढ़िए पूरी खबर

कुंभ
आज आपकी लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। आपके पार्टनर को आपके बारे में कुछ बातें सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आपका पार्टनर आपसे संबंध बिगाड़ सकता है। अच्छा होगा बात को संभालने का प्रयास करें।

मीन
आज आपका साथी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिसे सुनकर आप और आपके परिवार में खुशी छा जाएगी। आपका पार्टनर आपके प्रति प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के लिए आज का समय उपयुक्त है।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *