Big Breaking : हरियाणा के युवाओं का इन्तजार हुआ ख़त्म, हरियाणा पुलिस में 6000 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Big Breaking :  हरियाणा के युवाओं का इन्तजार हुआ ख़त्म,  हरियाणा पुलिस में 6000 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Big Breaking : हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा 6000 हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 रखी गई है।

हरियाणा पुलिस में 5000 पुरुष और 1000 महिला पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए योग्यता 12वी पास रखी गई है। हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष की गई है।

हरियाणा पुलिस भर्ती महत्वपूर्ण तारीखें
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 12 फरवरी 2024 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 रखी गई है।

हरियाणा पुलिस भर्ती आवेदन शुल्क
यह एक निशुल्क भर्ती प्रक्रिया है इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं देना होगा

ALSO READ :   पढ़ें शुक्रवार, 23 फरवरी 2024 के मुख्य समाचार

हरियाणा पुलिस भर्ती आयु सीमा
हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष की गई है। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग को सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

हरियाणा पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए सबसे पहले शारीरिक परीक्षा होगी।शारीरिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज जांच होगी। दस्तावेज जांच के बाद मेडिकल टेस्ट होगा। अंत में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

हरियाणा पुलिस भर्ती आवेदन कैसे करें
हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़े। उसके बाद नीचे दिए गए लिंक से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन फॉर्म को संभाल कर रखें ताकि भविष्य में काम आ सके।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Haryana IAS HCS Transfer: हरियाणा सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, देखिए ऑर्डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *