UPSC Calender 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानिए कब-कब होगी ये परीक्षाएं

UPSC Calender 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानिए कब-कब होगी ये परीक्षाएं

UPSC Calender 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से हर साल कई परीक्षाएं आयोजित की जाती है। जिसमें शैक्षणिक वर्ष 2024 के लिए सिविल सेवा, भारतीय वन सेवा, एनडीए, सीडीएस समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह जान लें, परीक्षा का आयोजन कब किया जाना है। जिस आधार पर उम्मीदवार तैयारी के लिए प्लानिंग कर सकते हैं।

UPSC की ओर से इस साल आयोजित की जाएंगी ये परीक्षाएं

1- इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024- 18 फरवरी 2024

2- कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2024- 18 फरवरी 2024

3- इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 – 18 फरवरी 2024

4- एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2024- 21 अप्रैल 2024

5- सिविल सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024- 26 मई 2024

6- भारतीय वन सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 2024- 26 मई 2024

7- कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (मुख्य) परीक्षा 2024- 22 जून 2024

ALSO READ :   Army Recruitment 2023 : भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए शानदार मौका, MTS के पदों पर आवेदन जारी

8- एनडीए और एनए परीक्षा (II) 2024- 1 सितंबर 2024

9- सीडीएस परीक्षा (II) 2024- 1 सितंबर 2024

10- सिविल सर्विस (मुख्य) परीक्षा, 2024- 20 सितंबर 2024 से आयोजित की जाएगी।

बता दें, यूपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सर्विस की परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से ग्रुप ए – ऑल इंडिया सर्विस, ग्रुप बी – सेंट्रल सर्विस में उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS, IRS जैसे पदों के लिए चुना जाता है।

वर्तमान में सिविल सर्विस की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन 14 फरवरी 2024 को यूपीएससी नोटिफिकेशन जारी कर देगा। जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2024 होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद वह जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म भरें, क्योंकि उसी के आधार पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Saksham Yojana Form 2023: हरियाणा में बेरोजगारों की हुई मौज, सरकार घर बैठे दे रही इतने रूपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *