News Update: हिमाचल की राजनीति में बड़ा उल्टफेर, राज्यसभा की सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन ने दर्ज की जीत

News Update: हिमाचल की राजनीति में बड़ा उल्टफेर, राज्यसभा की सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन ने दर्ज की जीत

News Update: हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन जीत गए हैं। विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए।

वोटिंग में दोनों को 34-34 वोट मिले। जिसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया गया।

वहीं 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से CM सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है। हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग की।

क्रॉस वोटिंग करने वालों में कांग्रेसी के सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्‌टो, बड़सर से आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर और गगरेट से चैतन्य शर्मा शामिल हैं। ये सभी वोटिंग से पहले सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के बाहर गाड़ी से उतरते ही भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल इनसे मिले।

3 निर्दलीय विधायकों हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह और नालागढ़ के केएल ठाकुर ने भी भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट दी।

ALSO READ :   Top News: 21 मार्च, 2024 गुरुवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

वोटिंग के बाद इन सभी 9 विधायकों को CRPF की सिक्योरिटी दी गई। जिसके बाद ये सभी पंचकूला के रेस्ट हाउस में पहुंच गए। राज्यसभा चुनाव में सभी 68 विधायकों ने वोट डाला।

CM सुक्खू बोले- हमारे पास पूरा बहुमत, विधायकों को हरियाणा पुलिस ले गई
CM सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जिस तरह अभी काउंटिग शुरू हुई और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर काउंटिंग ऑफिसर को धमका रहे हैं, ये लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। भाजपा के हिमाचल नेताओं को मुख्यमंत्री ने सब्र रखने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि CRPF और हरियाणा पुलिस हिमाचल के विधायकों को लेकर गई हैं। उनके परिवार के लोग संपर्क कर रहे है। उन्होंने भाजपा पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है। जिस तरह का गंदा खेल भाजपा खेल रही है, हिमाचल की संस्कृति इस चीज को पसंद नहीं करती।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस के 6 विधायकों को भाजपा पंचकूला ले गई है। उन्होंने भाजपा पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में आएगा।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Haryana Super 100: हरियाणा सरकार का 'सुपर 100' कार्यक्रम हो रहा है सुपरहिट, काजल और प्रवीण को मिला लाखों का पैकेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *