Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार, बाकी जिलों में भी अच्छी बारिश के संकेत

Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार, बाकी जिलों में भी अच्छी बारिश के संकेत

Haryana Weather Alert: मौसम विभाग ने हरियाणा में आज खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के छह जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना हैं।

40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

अन्य जिलों में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

24 घंटे में दिन के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई है।

वहीं सोनीपत में घनघोर कोहरा छाया हुआ है, बारिश की बूंदों की तरह ओस टपक रही है। धुंध का आलम यह है कि 8 बजे भी मुश्किल से 10 मीटर विजिबिलिटी बनी हुई है। यहां रात को 8 बजे ही कोहरा छाना शुरू हो गया था।

ALSO READ :   Ram Mandir: रामलला की मूर्ति को आज 114 कलशों से कराया जाएगा स्नान, जानिए अपडेट

चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा जारी डिस्ट्रिक्ट वाइज ऑरेंज-यलो अलर्ट चार्ट।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 31 जनवरी यानी आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। राज्य में 1 से 2 फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं।

यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब सर्दी उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। आज कई जिलों में बादल छाए हैं।

9 साल का टूटा रिकॉर्ड

मौसम के इस बदलाव के कारण हरियाणा में नौ साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार 1 दिसंबर के बाद से राज्य में बारिश नहीं हुई है। जबकि आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है।

इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2011 के बाद यह पहली बार है, जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।

ALSO READ :   Internet Ban: हरियाणा के बाद पंजाब में भी इंटरनेट सेवा बंद, जानिए कहां लगी पाबंदी

ठंड से भी मिलेगी राहत

राज्य में 25 दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। मंगलवार को भी कई इलाकों में अच्छी धूप खिली।

हालांकि महेंद्रगढ़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। रात के पारे में कोई बदलाव नहीं है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

I am working as an Editor in Bharat9 . Before this I worked as a television journalist with a demonstrated history of working in the media production industry (India News, India News Haryana, Sadhna News, Mhone News, Sadhna News Haryana, Khabarain abhi tak, Channel one News, News Nation). I have UGC-NET qualification and Master of Arts (M.A.) focused in Mass Communication from Kurukshetra University. Also done 2 years PG Diploma From Delhi University.

ALSO READ :   Success Story: जानिए कैसे हरियाणा की रहने वाली दिव्या तंवर IPS से IAS बनीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *